Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
O Janewale Chand Zara Muskura
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ओ, जानेवाले चाँद, ज़रा मुस्कुरा के जा
ज़रा मुस्कुरा, ज़रा मुस्कुरा के जा
ज़ालिम ज़रा नज़र से नज़र तो मिला के जा
ओ, जानेवाले चाँद, ज़रा मुस्कुरा के जा
आया था, आया था कोई मस्त जवानी लिए हुए
आया था, आया था कोई मस्त जवानी लिए हुए
रफ़्तार में नदी की रवानी लिए हुए
आँखों में शोख़ियों की कहानी लिए हुए
कह दो उसे की एक झलक तो दिखा के जा
ओ, जानेवाले चाँद, ज़रा मुस्कुरा के जा
ओ, ज़रा मुस्कुरा, ज़रा मुस्कुरा के जा
दौलत है जिनके पास वो कितने हैं ख़ुशनसीब
हम दूर-दूर आपसे, वो आपके क़रीब
माना कि हम ग़रीब हैं, दिल तो नहीं ग़रीब
दौलत तो आज़माई है, दिल आज़माके जा
ओ, जानेवाले चाँद, ज़रा मुस्कुरा के जा
ओ, ज़रा मुस्कुरा, ज़रा मुस्कुरा के जा
भगवान तुझको प्यार सिखाए मेरी तरह, भगवान
भगवान तुझको प्यार सिखाए मेरी तरह
दिल में तेरे भी आग लगाए मेरी तरह
रातों को तुझको नींद ना आए मेरी तरह
या दर्द लिए जा, या मेरा ग़म मिटा के जा
ओ, जानेवाले चाँद, ज़रा मुस्कुरा के जा
ओ, ज़रा मुस्कुरा, ज़रा मुस्कुरा के जा