Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu hai kahan (Female Reply)
Qwes Kross
,
Shuddhi Suman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
You belong right in this moment
I'm falling fast
My heart, you just stole it
Don't bother asking
Everything's right with me
As long as you stay with me
ना बढ़ सके जो तुम तो हम भी ठहरे आशिक़ी में
मैं आख़िरी वो पत्ता रह गया जो शाख़ ही में
हाँ, तेरी आस ही में देखती थी राह भी मैं
कारवाँ ये ग़म-फ़रोश, दर्द ही था वापसी में
क़लम से दर्द कर बयाँ तुझे बुलाएँगे
हाथ थामे तेरा हाल फिर बताएँगे
फ़क़त किया तो ऐसा हो, तेरे हो जाएँ हम
जो तेरे ना हुए, ख़ुदा के घर को जाएँगे
जो देख पाते दिल में, होते क्या इल्ज़ाम कोई?
थक चुकी हैं आँखें, जैसे सूखा दरिया कोई
पूछता है मुझसे पूरा माशरा ये अब
पूछ ले जो बाक़ी रह गया सवाल कोई
पर जवाब, बोलो, दूँ मैं तुझको तुझसे पहले
कर दो आसमाँ हवाले जिस्म मेरा अब ये
हूँ बेजान, मेरी जान, घर से बिन तेरे मशान
सुन ये दर्द की आवाज़ मुझको थाम भी ले
चाल क्या चलूँ, जिसमें तुझको हार दूँगी
तेरे प्यार की क़सम, मैं सब ये वार दूँगी
तुझे पसंद जो ना हो राब्ता मेरा किसी से
मैं तेरी होके पूरी ज़िंदगी गुज़ार लूँगी
क्या ख़्वाब में ही, जाँ, हम तेरे हो सकते हैं?
ऐसा हो तो सारी उमर हम भी सो सकते हैं
दे बता तू मुझको एक ही वजह
मैं उस वजह से ज़िंदगी ये अपनी पूरी तन्हा ही गुज़ार लूँगी
मेरी मोहब्बतों की इंतेहा क्या याद नहीं है?
किया क्या कुछ ना तेरे ख़ातिर, पर वो बात नहीं है
तू चाहे बेवफ़ा ले मान, मेरा रब, मेरा ईमान
तुझसे प्यार कितना, बस यही हिसाब नहीं है
कितनी रातें नम थीं आँखें, तूने तब नहीं था देखा
तुझसे मिली जब भी आके, मुस्कुरा के तुझको देखा
हँसने का ज़िकर तो, ख़ैर, छोड़ें अब
एक अरसे से इन आँखों ने तुझे नहीं जो देखा
आँखों ने सदा तुझको दी है
कहाँ है तू? यहाँ क्यूँ नहीं है?
दिल को है जानना अब तो यही
बस तुम चले आओ
तू है कहाँ?
ख़्वाबों के इस शहर में मेरा दिल तुझे ढूँढता, ढूँढता
अरसा हुआ
तुझको देखा नहीं, तू ना जाने कहाँ छुप गया, छुप गया