Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Koi Jaye Jo Vrindavann
Nikhil Verma, Laxmikant - Pyarelal
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैग़ाम ले जाना
मैं ख़ुद तो आ नहीं सकता
मेरा प्रणाम ले जाना
ये कहना मुरली वाले से
तुम अब मुझे कब बुलाओगे
पड़े जो जाल माया के
उन्हें तुम कब छुड़ाओगे
मेरा जो हाल पूछें तो
मेरे आँसू बता देना
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैग़ाम ले जाना
जो रातें जाग कर देखे
मेरे सब ख़्वाब ले जाना
मेरे आँसू, तड़प मेरी
मेरे सब भाव ले जाना
ना ले जाओ अगर मुझको
मेरा सामान ले जाना
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैग़ाम ले जाना
जब उनके सामने जाओ
तो उनको देखते रहना
मेरा जो हाल पूछें तो
ज़ुबाँ से कुछ नहीं कहना
बहा देना कुछ एक आँसू
मेरी पहचान ले जाना
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैग़ाम ले जाना
मैं ख़ुद तो आ नहीं सकता
मेरा प्रणाम ले जाना