Skip to content

Beqarar Dil Tu Gaaye Ja

Kishore Kumar
Popularity · Low

Listen

YouTube

0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced

Lyrics

बेक़रार दिल, तू गाए जा ख़ुशियों से भरे वो तराने जिन्हें सुन के दुनिया झूम उठे और झूम उठे दिल, दीवाने बेक़रार दिल, अरे, तू गाए जा राग हो कोई मिलन का सुख से भरी सरगम का युग-युग के बंधन का साथ हो लाखों जनम का ऐसे ही बहारें गाती रहें और सजते रहें वीराने जिन्हें सुन के दुनिया झूम उठे और झूम उठे दिल, दीवाने बेक़रार दिल, तू गाए जा ख़ुशियों से भरे वो तराने जिन्हें सुन के दुनिया झूम उठे और झूम उठे दिल, दीवाने बेक़रार दिल, तू गाए जा रात यूँ ही थम जाएगी रुत ये हसीं मुस्काएगी बँधी कली खिल जाएगी और शबनम शर्माएगी प्यार के हों ऐसे नग़में जो बन जाएँ अफ़साने जिन्हें सुन के दुनिया झूम उठे और झूम उठे दिल, दीवाने बेक़रार दिल, तू गाए जा दर्द में डूबी धुन हो सीने में एक सुलगन हो साँसों में हल्की चुभन हो सहमी हुई धड़कन हो दोहराते रहें बस गीत नए दुनिया से रहें बेगाने जिन्हें सुन के दुनिया झूम उठे और झूम उठे दिल, दीवाने बेक़रार दिल, तू गाए जा ख़ुशियों से भरे वो तराने जिन्हें सुन के दुनिया झूम उठे और झूम उठे दिल...