Skip to content

Ek Tha Gul Aur Ek Thi Bulbul (From "Jab Jab Phool Khile")

Mohammed Rafi feat. Nanda
Popularity · Low

Listen

YouTube

0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced

Lyrics

एक था गुल और एक थी बुलबुल दोनों चमन में रहते थे है ये कहानी बिल्कुल सच्ची मेरे नाना कहते थे एक था गुल और एक थी बुलबुल बुलबुल कुछ ऐसे गाती थी जैसे तुम बातें करती हो वो गुल ऐसे शर्माता था जैसे मैं घबरा जाता हूँ बुलबुल को मालूम नहीं था गुल ऐसे क्यों शरमाता था वो क्या जाने उसका नग़मा गुल के दिल को धड़काता था दिल के भेद ना आते लब पे ये दिल में ही रहते थे एक था गुल और एक थी बुलबुल लेकिन आख़िर दिल की बातें ऐसे कितने दिन छुपती हैं ये वो कलियां हैं जो इक दिन बस काँटे बनके चुभती हैं इक दिन जान लिया बुलबुल ने वो गुल उसका दीवाना है तुमको पसन्द आया हो तो बोलूं फिर आगे जो अफ़साना है इक दूजे का हो जाने पर वो दोनों मजबूर हुए उन दोनों के प्यार के क़िस्से गुलशन में मशहूर हुए साथ जियेंगे साथ मरेंगे वो दोनों ये कहते थे एक था गुल और एक थी बुलबुल फिर इक दिन की बात सुनाऊं इक सय्याद चमन में आया ले गये वो बुलबुल को पकड़के और दीवाना गुल मुरझाया शायर लोग बयां करते हैं ऐसे उनकी जुदाई की बातें गाते थे ये गीत वो दोनों सैयां बिना नहीं कटती रातें मस्त बहारों का मौसम था आँख से आंसू बहते थे एक था गुल और एक थी बुलबुल आती थी आवाज़ हमेशा ये झिलमिल झिलमिल तारों से जिसका नाम मुहब्बत है वो कब रुकती है दीवारों से इक दिन आह गुल-ओ-बुलबुल की उस पिंजरे से जा टकराई टूटा पिंजरा छूटा क़ैदी देता रहा सय्याद दुहाई रोक सके ना उसको मिलके सारा ज़माना सारी ख़ुदाई गुल साजन को गीत सुनाने बुलबुल बाग में वापस आए याद सदा रखना ये कहानी चाहे जीना चाहे मरना तुम भी किसी से प्यार करो तो प्यार गुल-ओ-बुलबुल सा करना