Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aai Khuda Har Faisla
Kishore Kumar, R. D. Burman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐ, ख़ुदा हर फ़ैसला तेरा मुझे मंज़ूर है
ऐ, ख़ुदा हर फ़ैसला तेरा मुझे मंज़ूर है
सामने तेरे, तेरा बंदा बहुत मजबूर है
ऐ, ख़ुदा हर फ़ैसला तेरा मुझे मंज़ूर है
सामने तेरे, तेरा बंदा बहुत मजबूर है
اللهُ
हर दुआ मेरी किसी दीवार से टकरा गई
हर दुआ मेरी किसी दीवार से टकरा गई
बेअसर होकर मेरी फ़रियाद वापस आ गई
اللهُ
इस ज़मीं से आसमाँ शायद बहुत ही दूर है
सामने तेरे, तेरा बंदा बहुत मजबूर है
एक गुल से तो उजड़ जाते नहीं फूलों के बाग
एक गुल से तो उजड़ जाते नहीं फूलों के बाग
क्या हुआ तूने बुझा डाला मेरे घर का चिराग?
اللهُ
कम नहीं है रोशनी, हर शय में तेरा नूर है
सामने तेरे, तेरा बंदा बहुत मजबूर है
ऐ, ख़ुदा हर फ़ैसला तेरा मुझे मंज़ूर है
सामने तेरे, तेरा बंदा बहुत मजबूर है