Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Rang Birangi Rakhee Lekar
Lata Mangeshkar
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
रंग बिरंगी राखी लेके आई बहना
हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर
हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर
(रंग बिरंगी राखी लेके आई बहना)
(हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर)
(बँधवा ले रे चंदा)
(राखी बँधवा ले मेरे वीर)
मैं ना चाँदी, ना सोने के हार माँगू
(हो, मैं ना चाँदी ना, भैया, सोने के हार माँगू)
हो, मैं ना चाँदी, ना सोने के हार माँगू
अपने भैया का थोड़ा सा प्यार माँगू
थोड़ा सा प्यार माँगू, १०० ना हज़ार माँगू
इस राखी में प्यार छुपा के लाई बहना
हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर
(बँधवा ले रे चंदा)
(राखी बँधवा ले मेरे वीर)
नीले अंबर से तारे उतार लाऊँ
(हो, नीले अंबर से, भैया, तारे उतार लाऊँ)
हो, नीले अंबर से तारे उतार लाऊँ
या मैं चंदा की किरणों के हार लाऊँ
किरणों के हार लाऊँ, हँसती बहार लाऊँ
प्यार की बदली बन-बन के लहराई बहना
हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर
(बँधवा ले रे चंदा)
(राखी बँधवा ले मेरे वीर)
कभी भैया ये बहना ना पास होगी
(हो, कभी भैया ये तेरी बहना ना पास होगी)
हो, कभी भैया ये बहना ना पास होगी
कहीं परदेस बैठी उदास होगी
बहना उदास होगी, मिलने की आस होगी
जाने कौन बिछड़ जाए कब भाई-बहना
हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर
(बँधवा ले रे चंदा)
(राखी बँधवा ले मेरे वीर)
(रंग बिरंगी राखी लेके आई बहना)
(हो, राखी बँधवा ले मेरे वीर)
(बँधवा ले रे चंदा)
(राखी बँधवा ले मेरे वीर)