Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Panchhi Nadiyan Pawan Ke Jhonke
Abhishek Bachchan
,
Kareena Kapoor
,
Alka Yagnik
,
Sonu Nigam
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऊपर वाले ने अपनी मोहब्बत के सदके में
हम सब के लिए ये धरती बनाई थी
पर मोहब्बत के दुश्मनों ने
इस पर लक़ीरें खींच के सरहदें बना दी
मैं जानता हूँ वो लोग तुम्हें इस पार नहीं आने देंगे
मगर ये पवन जो तुम्हारे यहाँ से हो कर आयी है
तुम्हें छू कर आयी होगी
मैं इसे साँस बना कर अपने सीने में भर लूँगा
ये नदियाँ जिसपर झुक कर तुम पानी पिया करते हो
मैं इसके पानी से अपने प्यासे होंठों को भिगो लूँगी
समझूँगी तुम्हारे होंठों को छू लिया
पंछी, नदियाँ, पवन के झोंकें
कोई सरहद ना इन्हें रोकें
पंछी, नदियाँ, पवन के झोंकें
कोई सरहद ना इन्हें रोकें
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके
पंछी, नदियाँ, पवन के झोंकें
कोई सरहद ना इन्हें रोकें
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके
जो हम दोनों पंछी होते
तैरते हम इस नील गगन में पंख पसारे
सारी धरती अपनी होती
अपने होते सारे नज़ारें
खुली फ़िज़ाओं में उड़ते
खुली फ़िज़ाओं में उड़ते
अपने दिलों में हम सारा प्यार समाँ के
पंछी, नदियाँ, पवन के झोंकें
कोई सरहद ना इन्हें रोकें
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके
जो मैं होती नदिया और तुम पवन के झोंके तो क्या होता?
हो, जो मैं होती नदिया और तुम पवन के झोंके तो क्या होता?
पवन के झोंकें नदी के तन को जब छूते हैं
पवन के झोंकें नदी के तन को जब छूते हैं
लहरें ही लहरें बनती हैं
हम दोनों जो मिलते तो कुछ ऐसा होता
सब कहते, "ये लहर-लहर जहाँ भी जाए इनको ना कोई टोके"
पंछी, नदियाँ, पवन के झोंकें
कोई सरहद ना इन्हें रोकें
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके
पंछी, नदियाँ, पवन के झोंकें
कोई सरहद ना इन्हें रोकें