Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Papa Kehte Hain
Udit Narayan
,
Aditya Dev
,
Anand-Milind
,
Majrooh Sultanpuri
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
पापा कहते हैं, "बड़ा नाम करेगा
बेटा हमारा ऐसा काम करेगा"
मगर ये तो कोई ना जाने
कि मेरी मंज़िल है कहाँ
पापा कहते हैं, "बड़ा नाम करेगा
बेटा हमारा ऐसा काम करेगा"
मगर ये तो कोई ना जाने
कि मेरी मंज़िल है कहाँ
पापा कहते हैं, "बड़ा नाम करेगा"
बैठे हैं मिल के सब यार अपने
सबके दिलों में अरमाँ ये हैं
बैठे हैं मिल के सब यार अपने
सबके दिलों में अरमाँ ये हैं
वो ज़िंदगी में कल क्या बनेगा
हर एक नज़र का सपना ये है
कोई engineer का काम करेगा
Business में कोई अपना नाम करेगा
मगर ये तो कोई ना जाने
कि मेरी मंज़िल है कहाँ
पापा कहते हैं, "बड़ा नाम करेगा"
मेरा तो सपना है एक चेहरा
देखे जो उसको, झूमे बहार
मेरा तो सपना है एक चेहरा
देखे जो उसको, झूमे बहार
गालों में खिलती कलियों का मौसम
आँखों में जादू, होंठों में प्यार
बन्दा ये ख़ूबसूरत काम करेगा
दिल की दुनिया में अपना नाम करेगा
मेरी नज़र से देखो तो यारों
कि मेरी मंज़िल है कहाँ
पापा कहते हैं, "बड़ा नाम करेगा"