Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dil Lagana Mana Tha
Krish Mondal
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ज़माने की तरह हम भी तोड़े हैं गए
ऐसे तन्हा तो ना थे, तन्हा छोड़े हैं गए
(तन्हा छोड़े हैं गए)
ना दिल से वो यादें जाएँ, ना रातों को नींदें आएँ
आते हैं फिर ख़्वाब क्यूँ? आते हैं क्यूँ ख़्वाब?
जो थी तेरे इश्क़ में डूबी, उन आँखों में तुम ले आए
आँसू बेहिसाब क्यूँ? आँसू बेहिसाब...
ख़ैर है, यारों, कम-से-कम जान से जा ना पाए हम
ख़ैर है, यारों, कम-से-कम जान से जा ना पाए हम
इनकार के बहाने कई बार करते-करते
हमने वहीं लगाया दिल, जहाँ दिल लगाना मना था
आख़िर वहीं किए सज्दे, जहाँ सर झुकाना मना था
क्यूँ ज़िंदगी बिता दी, जहाँ पे इक पल बिताना मना था?
क्यूँ उस गली में रहते थे हम, जहाँ रोज़ जाना मना था?
ज़माने की तरह हम भी तोड़े हैं गए
ऐसे तन्हा तो ना थे, तन्हा छोड़े हैं गए
जो दुआएँ देते थे, हाँ, उसी के होंठों से
ऐसे-वैसे लफ़्ज़ भी हमसे बोले हैं गए
बैठो किसी रोज़ तन्हाई में
रखो सामने वक़्त के आईने
जो आएगा चेहरा नज़र वो कहीं
तुम्हें "बेवफ़ा" कह के हँस ना पड़े
तुझे दिल दिया, इस्तेमाल हुए
है तुझमें भी दिल, ये ख़याल रहे
तुझे दिल दिया, इस्तेमाल हुए
है तुझमें भी दिल, ये ख़याल रहे
हमने जलाया दिल, जहाँ दिए भी जलाना मना था
कर बैठे याद वो चेहरा, जिसको भुलाना मना था
हम आज़माए गए, मगर उन्हें आज़माना मना था
हमने वहीं लगाया दिल, जहाँ दिल लगाना मना था
(पा मा पा, पा मा पा, नि धा पा, मा गा रे गा)
(पा, पा मा पा, नि धा पा)
ज़माने की तरह हम भी तोड़े हैं गए
ऐसे तन्हा तो ना थे, तन्हा छोड़े हैं गए
जो दुआएँ देते थे, हाँ, उसी के होंठों से
ऐसे-वैसे लफ़्ज़ भी हमसे बोले हैं गए