Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Om Namah Shivay
Narci
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर-हर भोले, नमः शि-
रामेश्वराय, शिव, रामेश्वराय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
रामेश्वराय, शिव, रामेश्वराय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
मेरी क्या औकात, भोले, कृपा ये तुम्हारी है
काग़ज़ों पे कलम मेरी आज भी जो जारी है
काट के ये सर तुझे क्या ही दूँगा, भोले
काले से विचारों से ये पहले से ही भारी है
जान मेरी एक, प्रभु, पाप मेरे ५२
आग में सीने में, भोले, तू ही सावन
पाप लिए भारी, तेरा क्या ही मैं दीदार करूँ
राम भी ना बन सका, ना बन सका मैं रावण
आदियोगी, सीने पीछे बनी तेरी छवि
दुनिया है माया, तेरी आस्था है सगी
साँस देता गीतों को मैं नाम लेके भोले का
चलती मेरी साँसों के तो बैठे वो ही कवि
रास्ता जो भूला तो तुम ही तो बताओगे
दुखों के अँधेरे, प्रभु, तुम ही तो हटाओगे
लेना, हाँ, सँभाल मुझे, काले, इस काल में
चाँद को सँभाला जैसे आपने जटाओं में
जटाधराय, शिव, जटाधराय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
जटाधराय, शिव, जटाधराय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर-हर भोले, नमः शि-
नाम लिए बिना तेरा मज़ा नहीं जीने में
तेरे ही हैं क्षण, दिन, सारे ही महीने ये
हिम की धरा पे मैं, प्रभु, जाऊँ लेट
धरो पैर, भोले, तुम दास के ही सीने पे
गाता तेरे ध्यान में, ना मेरे बस की गायकी
मेरी ये आवाज़ तेरा जयकारा लगाएगी
तेरी ही कृपा है, वरना कैसे उठती ये कलम
पापी इस जिह्वा ने जो गा दी है ये शायरी
आदियोगी, सीने पीछे बनी तेरी छवि
दुनिया है माया, तेरी आस्था है सगी
साँस देता गीतों को मैं नाम लेके भोले का
चलती मेरी साँसों के तो बैठे वो ही कवि
क्या ही समझाऊँगा मैं दुनिया इस झूठी को
लेना, हाँ, सँभाल यदि आस मेरी टूटी जो
गले से लगा लेना, भोल, मुझे ऐसे
गले से लगाया जैसे आपने वासुकी को
गंगाधराय, शिव, गंगाधराय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
गंगाधराय, शिव, गंगाधराय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर-हर भोले, नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय (रास्ता जो भूला तो तुम ही तो बताओगे, दुखों के अँधेरे, प्रभु, तुम ही तो हटाओगे)
हर-हर भोले, नमः शिवाय (लेना, हाँ, सँभाल मुझे, काले, इस काल में, चाँद को सँभाला जैसे आपने जटाओं में)
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय (रास्ता जो भूला तो तुम ही तो बताओगे, दुखों के अँधेरे, प्रभु, तुम ही तो हटाओगे)
हर-हर भोले, नमः शिवाय (लेना, हाँ, सँभाल मुझे, काले, इस काल में, चाँद को सँभाला जैसे आपने जटाओं में)