Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tere Sang Pyar Main Nahin Torna - Part 2 - Nagin / Soundtrack Version
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
ओ, तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
चाहे तेरे पीछे जग पड़े छोड़ना
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
ओ, तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
चाहे तेरे पीछे जग पड़े छोड़ना
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
माँग मेरी में शबनम ने मोती भरे
और नज़ारों ने मेहँदी लगाई
माँग मेरी में शबनम ने मोती भरे
और नज़ारों ने मेहँदी लगाई
नाचे बिन ही पायलिया छनकने लगी
बिन हवा के ही चुनरी लहराई, चुनरी लहराई
आज दिल से है दिल को जोड़ना
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
ओ, तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
आँख बन के तुझे देखती ही रहूँ
प्यार की ऐसी तस्वीर बन जा
आँख बन के तुझे देखती ही रहूँ
प्यार की ऐसी तस्वीर बन जा
तेरी बाँहों की छाँव से लिपटी रहूँ
मेरे साँसों की तक़दीर बन जा, तक़दीर बन जा
तेरे साथ वादा किया नहीं तोड़ना
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
ओ, तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
तेरे साँसों की आवाज़ बन-बन के मैं
तेरे होंठों की नर्मी चुरा लूँ
तेरे साँसों की आवाज़ बन-बन के मैं
तेरे होंठों की नर्मी चुरा लूँ
तेरे रुख़्सारों की रेशमी आग से
चाहता हूँ मैं दिल को जला लूँ, दिल को जला लूँ
कहीं जोड़ के ये नाता नहीं तोड़ना
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
ओ, तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना
चाहे तेरे पीछे जग पड़े छोड़ना
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना