Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Is Taqdir Ke Aage Jhuk Gaye
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
नहीं तक़दीर के आगे कोई तक़दीर चलती है
अगर चलती है दुनिया में तो बस तक़दीर चलती है
इस तक़दीर के आगे झुक गए
इस तक़दीर के आगे झुक गए मुफ्लिस और अमीर
दुनियावालों, इस दुनिया में सबसे बड़ी तक़दीर
दर्द भरी एक सुनो कहानी
इस तक़दीर ने की मनमानी
क़ातिल ठहराया निर्दोष को
भेज दिया फिर काले पानी
१६ बरस के बाद ही टूटी...
१६ बरस के बाद ही टूटी कैदी की ज़ंजीर
दुनियावालों इस दुनिया में सबसे बड़ी तक़दीर
बेटा, बाप मिले मुश्किल से
बिछड़ गए आपस में मिल के
बाप के दिल में अपने खून की...
बाप के दिल में अपने ख़ून की जाग उठी तासीर
दुनियावालों, इस दुनिया में सबसे बड़ी तक़दीर
लाखों ही अरमान हैं दिल में
खुशियों के तूफ़ान हैं दिल में
पर उसको मालूम नहीं है...
पर उसको मालूम नहीं है रूठ गई तक़दीर
दुनियावालों, इस दुनिया में सबसे बड़ी तक़दीर
अपनी ही संतान से कोई
आज हुआ अनजान है कोई
जान-पहचान हुई न लेकिन...
जान-पहचान हुई ना लेकिन लगा कलेजे तीर
दुनियावालों, इस दुनिया में सबसे बड़ी तक़दीर