Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Shivaji Ko Neend
Lalitya Munshaw
Popularity · Low
+
Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
नभ में उजले चंदा सा
जीजीबाई का प्यारा लाल
नभ में उजले चंदा सा
जीजीबाई का प्यारा लाल
हौले-हौले पलना डोले
घननन बदरा बोले
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
कोख में माँ के मुख से सुनी
राम-लखन की बात
कोख में माँ के मुख से सुनी
राम-लखन की बात
जब से ये बात सुनी है
शिशु की नींद उड़ी है
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
सो जा, मेरे राजदुलारे
जी-भर के तू आज
सो जा, मेरे राजदुलारे
जी-भर के तू आज
तुझे है युद्ध में जाना
जो भी हो, जीत के आना
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
आज पहन ले रंग-बिरंगे
रेशमी राजसी वेश
आज पहन ले रंग-बिरंगे
रेशमी राजसी वेश
तन से जब रक्त बहेगा
ढाल का वस्त्र बनेगा
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
खेल-खिलौने, गुड्डे-गुड़िया
साथी हैं तेरे आज
खेल-खिलौने, गुड्डे-गुड़िया
साथी हैं तेरे आज
कल है तुझको उठानी
तेरी तलवार भवानी
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
आज सुगंधित कोमल फूलों की
मैया सेज सजाए
आज सुगंधित कोमल फूलों की
मैया सेज सजाए
तीर संग सोना पड़ेगा
कल जब युद्ध छिड़ेगा
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
हे नर-केसरी, आज तू सो जा
देश देखे तेरी राह
हे नर-केसरी, आज तू सो जा
देश देखे तेरी राह
मातृभूमि तुझे जगाए
देने उपहार बुलाए
आजा, वीर, जल्दी से आ तू
विजय तिलक लगा दूँ
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे
शिवाजी को नींद ना आवे
माता जीजीबाई झुलावे