Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aye Mere Pyare Watan
Manna Dey
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन तुझपे दिल क़ुरबान
तू ही मेरी आरज़ू. तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन तुझपे दिल क़ुरबान
तेरे दामन से जो आए, उन हवाओं को सलाम
तेरे दामन से जो आए, उन हवाओं को सलाम
चूम लूँ मैं उस ज़ुबाँ को, जिसपे आए तेरा नाम
सबसे प्यारी सुबह तेरी, सबसे रंगीं तेरी शाम
तुझपे दिल क़ुरबान
तू ही मेरी आरज़ू. तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान
माँ का दिल बन के कभी सीने से लग जाता है तू
माँ का दिल बन के कभी सीने से लग जाता है तू
और कभी नन्हीं सी बेटी बन के याद आता है तू
जितना याद आता है मुझको उतना तड़पाता है तू
तुझपे दिल क़ुरबान
तू ही मेरी आरज़ू. तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान
छोड़ कर तेरी ज़मीं को दूर आ पहुँचे हैं हम
छोड़ कर तेरी ज़मीं को दूर आ पहुँचे हैं हम
फिर भी है ये ही तमन्ना तेरे ज़र्रों की क़सम
हम जहाँ पैदा हुए उस जगह ही निकले दम
तुझपे दिल क़ुरबान
तू ही मेरी आरज़ू. तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन तुझपे दिल क़ुरबान