Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jab Kisiki Taraf Dil
Jatin-Lalit
,
Kumar Sanu
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
शेखर, क्या तुमने किसी से
प्यार किया है?
हाँ है एक लड़की बिलकुल तुम्हारे जैसी
बहुत सुंदर, बहुत भोली और
थोड़ी पागल भी
लेकिन मेरे प्यार की खबर
सिर्फ मेरे दिल को है
उसे बताया क्यूँ नहीं
ये प्यार भी अजीब चीज है संजना
जहाँ इकरार की पूरी उम्मीद हो
वहां भी दिल कहने से डरता है
और मुझे तो इंकार का पूरा यकीन है
तुम्ही कहो उसे कैसे बताऊँ
वो किसी और को चाहती है
बहुत चाहती है
जब किसी की तरफ दिल झुकने लगे
बात आ कर जुबां तक रुकने लगे
आँखों आँखों में इक़रार होने लगे
बोल दो गर तुम्हें प्यार होने लगे
होने लगे, होने लगे
जब किसी की तरफ दिल झुकने लगे
बात आ कर जुबां तक रुकने लगे
आँखों आँखों में इक़रार होने लगे
बोल दो गर तुम्हें प्यार होने लगे
होने लगे, होने लगे
चाहने जब लगे दिल किसी की ख़ुशी
दिल लगी ये नहीं, ये है दिल की लगी
आँधियों को दबाने से क्या फ़ायदा
प्यार दिल में छुपाने से क्या फ़ायदा
जां से प्यारा जब दिलदार होने लगे
बोल दो गर तुम्हें प्यार होने लगे
होने लगे, होने लगे
जब किसी की तरफ दिल झुकने लगे
बात आ कर जुबां तक रुकने लगे
आँखों आँखों में इक़रार होने लगे
बोल दो गर तुम्हें प्यार होने लगे
होने लगे, होने लगे
उसकी खुश्बू अगर अपनी साँसों में हो
उसका सपना अगर अपनी आँखों में हो
जब ना दिल के बहलने की सूरत लगे
जब कोई ज़िंदगी की ज़रूरत लगे
और जीना भी दुश्वार होने लगे
बोल दो गर तुम्हें प्यार होने लगे
होने लगे, होने लगे
जब किसी की तरफ दिल झुकने लगे
बात आ कर जुबां तक रुकने लगे
आँखों आँखों में इक़रार होने लगे
बोल दो गर तुम्हें प्यार होने लगे
होने लगे, प्यार होने लगे
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था