Jis Din Se Maine Tumko Dekha Hai
Mohd Rafi & Asha Bhosle
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
जिस दिन से मैंने तुम को देखा है
इस दिल में इक सपना सा जागा है
इजाज़त हो तो सुना दूँ
जिस दिन से मैंने तुम को देखा है
इस दिल में इक सपना सा जागा है
इजाज़त हो तो सुना दूँ
इस दिल ने जब से तुम को पाया है
कुछ चोरी-चोरी मैंने भी सोचा है
'गर इजाज़त हो तो बता दूँ
'गर इजाज़त हो तो बता दूँ
शोख़ी है, नज़ाकत है, नज़रों में शरारत है
ऐसा भी शरमाना क्या, कह दो कि मोहब्बत है
कहने की ज़रूरत क्या, बातों की हक़ीक़त क्या
छलके ना निगाहों से, ऐसी भी मोहब्बत क्या
कुछ खोया-खोया दिल भी रहता है
कुछ चोरी-चोरी मैंने भी सोचा है
'गर इजाज़त हो तो बता दूँ
इजाज़त हो तो सुना दूँ
ज़ुल्फ़ों को सँवारा भी, चेहरे को निखारा भी
अब तो दे दो, जान-ए-जाँ, बाँहों का सहारा भी
मस्ती का ज़माना भी, ख़ुशियों का ख़ज़ाना भी
पाया तो तुम्हें पाया, जीने का बहाना भी
अब दुनिया कितनी रंगीं दुनिया है
इस दिल में इक सपना सा जागा है
इजाज़त हो तो सुना दूँ
'गर इजाज़त हो तो बता दूँ
दिल को ना सँभालूँ तो? सीने से लगा लूँ तो?
होंठों की जो लाली है उसको मैं चुरा लो तो?
यूँ नज़रें ना डालो तुम, अब दिल को सँभालो तुम
देखे ना हमें दुनिया, सीने में छुपा लो तुम
क्या जाने, मुझको डर क्यूँ लगता है
कुछ चोरी-चोरी मैंने भी सोचा है
'गर इजाज़त हो तो बता दूँ
जिस दिन से मैंने तुम को देखा है
इस दिल में इक सपना सा जागा है
इजाज़त हो तो सुना दूँ
इजाज़त हो तो सुना दूँ