Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Kabhi Inkar Karte Ho Kabhi Ikrar
Mukesh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कभी इनकार करते हो, कभी इक़रार करते हो
तो मतलब साफ़ ज़ाहिर है, किसी से प्यार करते हो
कभी इनकार करते हो, कभी इक़रार करते हो
ये बहकी चाल कहती है, नज़र टकरा गई होगी
ये बहकी चाल कहती है, नज़र टकरा गई होगी
मोहब्बत की घटा लहरा के दिल पे छा गई होगी
निगाहें झुक गई होंगी, क़यामत आ गई होगी
कभी इनकार करते हो, कभी इक़रार करते हो
ये आँखें कह रही हैं, जागने की इनको आदत है
ये आँखें कह रही हैं, जागने की इनको आदत है
कहो, वो कौन है, जिसके तसव्वुर से मोहब्बत है
कभी तो हमसे खुल जाओ, हमें तुमसे मोहब्बत है
कभी इनकार करते हो, कभी इक़रार करते हो
धड़कते दिल की धड़कन को भला कब तक छुपाओगे?
ये शोला और भड़केगा, इसे जितना दबाओगे
मोहब्बत एक तूफ़ाँ है, इसे तुम क्या झुकाओगे
कभी इनकार करते हो, कभी इक़रार करते हो
तो मतलब साफ़ ज़ाहिर है, किसी से प्यार करते हो
कभी इनकार करते हो, कभी इक़रार करते हो