Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mehki Hawa
KK
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐ महकी हवा, मुझे ले जा वहाँ
मिले ज़मीं से जहाँ झुक-झुक आसमाँ
जहाँ आँखों में हो एक प्यारा समाँ
जहाँ वादियों से उठे रुक-रुक के धुआँ
दूर शहर से है कहीं वो जगह
झरनों का है शोर जहाँ दबा-दबा
जहाँ बोलती होंगी वो ख़ामोशियाँ
पर्बतों पे हों जहाँ बदलियाँ
मैं वहाँ हूँ, हों तन्हाइयाँ
मेरे दिल को ना खाएँ वहाँ
कभी कोई फ़िक्रे जहाँ
ऐ महकी हवा, मुझे ले जा वहाँ
मिले ज़मीं से जहाँ झुक-झुक आसमाँ
जहाँ आँखों में हो एक प्यारा समाँ
जहाँ वादियों से उठे रुक-रुक के धुआँ
पेड़ों की छाँव हो जहाँ पे घनी-घनी
सूरज की किरणें हों जहाँ छनी-छनी
ख़ुशबू हो शाम की जहाँ पे भीनी-भीनी
मिले जहाँ पे चाँद से वो चाँदनी
मैं वहाँ हूँ, हों तन्हाइयाँ
मेरे दिल को ना खाएँ वहाँ
कभी कोई फ़िक्रे जहाँ
ऐ महकी हवा, मुझे ले जा वहाँ
मिले ज़मीं से जहाँ झुक-झुक आसमाँ
जहाँ आँखों में हो एक प्यारा समाँ
जहाँ वादियों से उठे रुक-रुक के धुआँ
ऐ महकी हवा
मुझे ले जा वहाँ
मुझे ले जा वहाँ
मुझे ले जा वहाँ