Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aaj Ki Raat
Chandan Dass
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आज की रात भी गुज़री है मेरी कल की तरह
आज की रात भी गुज़री है मेरी कल की तरह
हाथ आए ना सितारे तेरे आँचल की तरह
आज की रात...
रात जलती हुई एक ऐसी चिता है जिस पर
रात जलती हुई एक ऐसी चिता है जिस पर
तेरी यादें हैं सुलगते हुए संदल की तरह
हाथ आए ना सितारे तेरे आँचल की तरह
आज की रात...
तू कि दरिया है, मगर मेरी तरह प्यासा है
तू कि दरिया है, मगर मेरी तरह प्यासा है
मैं तेरे पास चला आऊँगा बादल की तरह
हाथ आए ना सितारे तेरे आँचल की तरह
आज की रात...
मैं हूँ एक ख़्वाब, मगर जागती आँखों का, अमीर
मैं हूँ एक ख़्वाब, मगर जागती आँखों का, अमीर
आज भी लोग गँवा दें ना मुझे कल की तरह
हाथ आए ना सितारे तेरे आँचल की तरह
आज की रात भी गुज़री है मेरी कल की तरह
आज की रात...