Jina Yahan Marna [Mera Naam Joker]
Mukesh
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
जीना यहाँ, मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जीना यहाँ, मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम है वहीं, हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनों जहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
ये मेरा गीत, जीवन संगीत कल भी कोई दोहराएगा
ये मेरा गीत, जीवन संगीत कल भी कोई दोहराएगा
जग को हँसाने बहरूपिया रूप बदल फिर आएगा
स्वर्ग यहीं, नर्क यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम है वहीं, हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनों जहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
कल खेल में हम हो-ना-हो, गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
कल खेल में हम हो-ना-हो, गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
भूलोगे तुम, भूलेंगे वो, पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा
रहेंगे यहीं अपने निशाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम है वहीं, हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनों जहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जीना यहाँ, मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ