Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dard jab teri ata hai
Asha
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दर्द जब तेरी अता है तो गिला किस से करें?

हिज्र जब तूने दिया है तो मिला किस से करें?

अक्स बिखरा है तेरा टूट के आईने के साथ
अक्स बिखरा है तेरा टूट के आईने के साथ
हो गई ज़ख़्म नज़र, अक्स चुना किस से करें?
दर्द जब तेरी अता है तो गिला किस से करें?
मैं सफ़र में हूँ, मेरे साथ जुदाई तेरी
मैं सफ़र में हूँ, मेरे साथ जुदाई तेरी
हमसफ़र ग़म हैं तो फिर किस को जुदा किस से करें?
दर्द जब तेरी अता है तो गिला किस से करें?
खिल उठे गुल या खुले दस्त-ए-हिनाई तेरे
खिल उठे गुल या खुले दस्त-ए-हिनाई तेरे
हर तरफ़ तू है तो फिर तेरा पता किस से करें?
दर्द जब तेरी अता है तो गिला किस से करें?
तेरे लब, तेरी निगाहें, तेरा आरिज़, तेरी ज़ुल्फ़

इतने ज़िंदा हैं तो इस दिल को रिहा किस से करें?