Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aisa Na Ho
Mohammed Rafi
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐसा ना हो के इन वादियों में मैं खो जाऊँ
ऐसा ना हो के इन वादियों में मैं खो जाऊँ
और तुम मुझे ढूँढा करो, और मैं कभी मिल ना पाऊँ
ऐसा ना हो के इन वादियों में मैं खो जाऊँ
आईं अगर मुझ को नज़र झीलों के झिलमिल दर्पण में तुम
आईं अगर मुझ को नज़र झीलों के झिलमिल दर्पण में तुम
मिलने गले जाऊँगा मैं, हो जाऊँगा जल्वों में गुम
और तुम मुझे आवाज़ दो, लौट कर मैं ना आऊँ
ऐसा ना हो के इन वादियों में मैं खो जाऊँ
ये धुँध क्या, जैसे धुआँ मेरी ही आहों से पैदा हुआ
ये धुँध क्या, जैसे धुआँ मेरी ही आहों से पैदा हुआ
आशिक़ हूँ मैं, वो दिल जला लेकिन तुम्हीं पे शैदा हुआ
देखा करो चारों तरफ़ और मैं कहीं छुप ना जाऊँ
ऐसा ना हो के इन वादियों में मैं खो जाऊँ
और तुम मुझे ढूँढा करो, और मैं कभी मिल ना पाऊँ
ऐसा ना हो के इन वादियों में मैं खो जाऊँ
मैं खो जाऊँ, मैं खो जाऊँ