Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bol Radha Bol
Vyjayanthimala Bali
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरे मन की गंगा और तेरे मन की जमुना का
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
मेरे मन की गंगा और तेरे मन की जमुना का
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
अरे, बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
नहीं, कभी नहीं, hmm
कितनी सदियाँ बीत गई हैं, हाय, तुझे समझाने में
मेरे जैसा धीरज वाला है कोई और ज़माने में
दिल का बढ़ता बोझ कभी कम होगा के नहीं?
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
मेरे मन की गंगा और तेरे मन की जमुना का
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
अरे, बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
हा-हा-हा-हा-हा, जा-जा
दो नदियों का मेल अगर इतना पावन कहलाता है
क्यूँ ना जहाँ दो दिल मिलते हैं, स्वर्ग वहाँ बस जाता है?
हर मौसम है प्यार का मौसम, होगा के नहीं?
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
मेरे मन की गंगा और तेरे मन की जमुना का
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
अरे, बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
नहीं, नहीं, नहीं, हट
तेरी ख़ातिर मैं तड़पा यूँ तरसे धरती सावन को
राधा-राधा एक रतन है, साँस की आवन-जावन को
पत्थर पिघले, दिल तेरा नम होगा के नहीं?
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
मेरे मन की गंगा और तेरे मन की जमुना का
बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
अरे, बोल, राधा, बोल संगम होगा के नहीं?
अहा, जाओ ना क्यूँ सताते हो?
होगा, होगा, होगा