Mere Mehboob Tujhe
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
फिर मुझे नरगिसी आँखों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
है मेरे ख़्वाब की ताबीर, मेरी जान-ए-ग़ज़ल
ज़िंदगी अब भी तुझे याद किए जाती है
रात-दिन मुझको सताता है तसव्वुर तेरा
दिल की धड़कन तुझे आवाज़ दिए जाती है
दिल को भूली हुई यादों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
भूल सकता नहीं दिल को वो सुहाना मंज़िल
जब तेरा हुस्न मेरे इश्क़ से टकराया था
और फिर राह में बिखरे थे हज़ारों नग़्मे
मैं वो नग़्मे तेरी आवाज़ को दे आया था
साज़े-दिल को उन्हीं नग़्मों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
मैंने एक बार तेरी एक झलक देखी है
मेरी हसरत है मैं फिर से तेरा दीदार करूं
तेरे साये को समझकर मैं हसीं ताज़महल
चांदनी रात में नज़रों से तुझे प्यार करूं
अपनी महकी हुई ज़ुल्फ़ों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
फिर मुझे नरगिसी आँखों का सहारा दे दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे
मेरे महबूब तुझे