Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Breathless
Shankar Mahadevan
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं।
मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं।
मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं।
अब जो मेरे दिन और अब जो मेरी रातें हैं, उनमे सिर्फ आँसू है
उनमे सिर्फ दर्द की रंज की बातें हैं और फरियादें हैं मेरा अब कोई नहीं
मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं।
डूब गया है दिल ग़म के अँधेरे में, मेरी सारी दुनिया है दर्द के घेरे में,
मेरे सरे गीत ढले आहों में।
बनके दीवाना अब यहाँ वहां फिरता हूँ, ठोकर खाता हूँ उन राहों में,
जहाँ उसे देखा था, जहाँ उसे चाहा था,
जहाँ मैं हँसा था और बाद में रोया था,
जहाँ उसे पाया था, पा के खोया था,
जहाँ कभी फूलों के कलियों के साए थे रंगीन रंगीन महकी ऋतू ने
हर एक कदम पे रास रचाए थे गुलशन गुलशन दिन में उजाले थे जग मग जग मग
नूर था रातों में झिल मिल झिल मिल।
जहाँ मैंने ख़्वाबों की देखि थी मंजिल, जहाँ मेरे कश्ती ने पाया था साहिल,
जहाँ मैंने पाई थी पलकों की छाओं,
जहाँ मेरी बाहों में कल थी किसी की मरीमरी बाहें,
जहाँ एक चेहरे से हटती नहीं थी मेरी निगाहें।
जहाँ कल नरमी ही नरमी थी प्यार ही प्यार था बातों में हात थे हातों में,
जहाँ कल गाए थे प्रेम तराने,
जहाँ कल देखे थे सपने सुहाने, किसी को सुनये थे दिल के फ़साने,
जहाँ कल खाई थी जीने की मरने की कसमें, तोड़ी थी दुनिया की सारी रस्में,
जहाँ कल बरसा था प्रीत का बदल, जहाँ मैंने थामा था कोई आँचल,
जहाँ पहली बार हुआ था मैं पागल,
अब उन राहों में कोई नहीं है, अब है वो राहें वीरान वीरान,
दिल भी है जैसे हैरान हैरान, जाने कहाँ गया मेरे सपनों का मेला,
ऐसे ही खयालों में खोया खोया, घूम रहा था मैं कब से अकेला।
चमका सितारा जैसे कोई गगन में, गूंजी सदा कोई मन आँगन में।
किसी ने पुकारा मुझे, मुड के जो देखा मैंने,
मिल गया खोया हुआ दिल का सहारा मुझे,
जिसे मैंने चाहा था, जिसे मैंने पूछा था,
लौट के आया है,
थोडा शर्मिंदा है, थोडा घबराया है,
ज़ुल्फ़ परेशान है,
कांपते होंट और भीगी हुई आँखें
देख रहा है मुझे गुमसुम गुमसुम।
उसकी नज़र जैसे पूछ रही हो इतना बता दो कहीं खफा तो नहीं तुम
प्यार जो देखा फिर मेरी निगाहों में,
अगले ही पल था वो मेरी इन बाहों में,
भूल गया मेरा दिल जैसे हर ग़म, बदल गया जैसे दुनिया का मौसम,
झूमे नज़ारे और झूमी फिज़ाएं और झूमे थे मन और झूमी हवाएं।
जैसे फिर गाने लगी सारी दिशाएं,
कितनी हसीं है कितनी कितनी सुहानी
हम दोनों की प्रेम कहानी।
हम दोनों की प्रेम कहानी।
हम दोनों की प्रेम कहानी।