Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jo Hamne Daastaan Apnee
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई, आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई, आप क्यूँ रोए?
तबाही तो हमारे दिल पे आई, आप क्यूँ रोए?
हमारा दर्द-ए-ग़म है ये, इसे क्यूँ आप सहते हैं?
ये क्यूँ आँसू हमारे आपकी आँखों से बहते हैं?
ग़मों की आग हमने ख़ुद लगाई, आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई, आप क्यूँ रोए?
बहुत रोए, मगर अब आपकी ख़ातिर ना रोएँगे
ना अपना चैन खो कर आपका हम चैन खोएँगे
क़यामत आपके अश्कों ने ढाई, आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई, आप क्यूँ रोए?
ना ये आँसू रुके तो देखिए फिर हम भी रो देंगे
हम अपने आँसुओं में चाँद-तारों को डुबो देंगे
फ़ना हो जाएगी सारी ख़ुदाई, आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई, आप क्यूँ रोए?