Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mausam - EnVy
Qaisar Ul Jafri
,
Arijit Singh
,
Pritam
,
Sandeep Shrivastava
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तुम आँख मूँद के पी जाओ ज़िंदगी, क़ैसर
कि एक घूँट में, मुमकिन है, बद-मज़ा ना लगे
जो डूबना है तो इतने सुकून से डूबो
कि आस-पास की लहरों को भी पता ना लगे
ज़माना लगे, ज़माना लगे
ज़माना, ज़माना लगे
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे
मैं एक शाम चुरा लूँ अगर बुरा ना लगे
तुम्हारे बस में अगर हो तो भूल जाओ हमें
तुम्हें भुलाने में शायद मुझे ज़माना लगे
ज़माना लगे, ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में (भुलाने में) मुझे ज़माना लगे
ज़माना लगे, ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में (भुलाने में) मुझे ज़माना लगे
ना जाने क्या है किसी की उदास आँखों में
ना जाने क्या है किसी की उदास आँखों में
वो मुँह छुपा के भी जाए तो बेवफ़ा ना लगे
वो मुँह छुपा के भी जाए तो बेवफ़ा ना लगे
तू इस तरह से मेरे साथ बेवफ़ाई कर
तू इस तरह से मेरे साथ बेवफ़ाई कर
कि तेरे बाद मुझे कोई बेवफ़ा ना लगे
ज़माना लगे, ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में (भुलाने में) मुझे ज़माना लगे
ज़माना लगे, ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में (भुलाने में) मुझे ज़माना लगे