Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu Na Jaane - From "Gulmohar"
Ramil Ganjoo
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
काश ये रात ना कटे
काश मैं ढूँढता रहूँ खुद को तेरी आँखों में
थम जाए वक़्त भी यहाँ
थम जाए ये समाँ यहीं इसी मोड़ पर
तू ना जाने, तुझे देखा था
मैंने ख़्वाबों में कई दफ़ा
क्या था वो भी एक ख़्वाब ही?
था काग़ज़ी मेरा दिल
और तूने लिख दिया उसपे
तेरा-मेरा ये फ़लसफ़ा
पिघल रहा है ये आसमाँ
थी पल-दो-पल की अपनी दास्ताँ
रुक जाते पर तुम कभी
होता अपना भी एक आशियाँ हसीं
सोचते अब हम यही
"आए तुम क्यूँ? जब जाना था यूँ ही"
तू ना जाने, तुझे देखा था
मैंने ख़्वाबों में कई दफ़ा
क्या था वो भी एक ख़्वाब ही?
था काग़ज़ी मेरा दिल
और तूने लिख दिया उसपे
तेरा-मेरा ये फ़लसफ़ा