Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hai Na
A. R. Rahman
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
महकी-महकी हैं राहें, बहकी-बहकी हैं निगाहें
है ना? हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय रे
घेरे हैं जो ये बाँहें, पाई हैं मैंने पनाहें
है ना? हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय रे
गा, तू दिल के तारों पे गा, गीत ऐसा कोई नया
जो ज़िंदगी में कभी हो ना पहले सुना
पलकों पे सपने सजा, सपनों में जादू जगा
तू मेरी राहों में चाहत की शम्में जला
महकी-महकी हैं राहें, बहकी-बहकी हैं निगाहें
है ना? हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय रे
मेरे दिल ने तोहफ़े ये तुमसे पाएँ
धूप थी ग़म की, तुम लाए साए
मेरे दिल ने तोहफ़े ये तुमसे पाएँ
धूप थी ग़म की, तुम लाए साए
मेरी अब जो भी ख़ुशी है
मुझे तुमसे ही मिली है, सुनो ना
तुम्हीं वो चाँदनी हो जो, मेरी नज़रों में खिली है
कहीं ये तो नहीं हैं वो आँखें हसीं, देखती हैं जो मुझको, पिया?
जो भी हूँ, तेरी हूँ, बस यही गुण है मेरा
जो भी हूँ, तेरी हूँ, बस यही गुण है मेरा
गा, तू दिल के तारों पे गा, गीत ऐसा कोई नया
जो ज़िंदगी में कभी हो ना पहले सुना
आ, पलकों पे सपने सजा, सपनों में जादू जगा
तू मेरी राहों में चाहत की शम्में जला
दिल की ये ज़िद है, दिल का है कहना
"साथ तुम्हारे इसको है रहना"
हो, दिल की ये ज़िद है, दिल का है कहना
"साथ तुम्हारे इसको है रहना"
चलो कहीं दूर ही जाएँ, नयी एक दुनिया बसाएँ, सुनो ना
वहाँ बस मैं और तुम हो, मोहब्बत में हम गुम हो
अब हो उलझन कोई, अब हो बंधन कोई
हो नहीं सकते हम अब जुदा
ये तेरा, ये मेरा आख़िरी है फ़ैसला
ये तेरा, ये मेरा आख़िरी है फ़ैसला
हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय
हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय रे, हाय