Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Lakhon Tare Aasman Per
Lata Mangeshkar feat. Mukesh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
लाखों तारे आसमान में
एक मगर ढूँढे ना मिला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
लाखों तारे आसमान में
एक मगर ढूँढे ना मिला
एक मगर ढूँढे ना मिला
किस्मत का है नाम, मगर हैं
काम ये दुनिया वालों का
फूँक दिया है चमन हमारे
ख़्वाबों और ख़यालों का
जी करता है ख़ुद ही घोंट दे
अपने अरमानों का गला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
१००-१०० सदियों से लंबी ये
ग़म की रात नहीं ढलती
इस अंधियारे के आगे अब
ऐ दिल एक नहीं चलती
हँसते ही लुट गई चाँदनी
और उठते ही चाँद ढला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
मौत है बेहतर इस हालत से
नाम है जिसका मजबूरी
कौन मुसाफ़िर तय कर पाया
दिल से दिल की ये दूरी
काँटों ही काँटों से गुज़रा
जो राही इस राह चला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
लाखों तारे आसमान में
एक मगर ढूँढे ना मिला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला