Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tanhaiyaan
Krantiveer
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तन्हाइयाँ
तन्हाइयाँ करके मुझसे कहती रहती रोज़
"क्यूँ तू सब से दूर है? तुझे किसकी है खोज?"
तलाश में तू खोया, हो चुका है गुमशुदा
अकेले कमरे में तू बंद लिखता रहता क्यूँ?
क्यूँ तू सब से दूर इस क़दर जा चुका?
ख़ुद के ही बारे तुझे ख़ुद नहीं पता
कई सारे सवाल मेरे मन में आते रोज़
और क्या उनका जवाब, मुझे ख़ुद नहीं पता
मेरी आँखों से आँसू निकले, किसी को ना देखा
एक कमरे में बैठा रोया, कोई भी जाने क्या
तन्हाइयों की मिल रही जो मुझको है सज़ा
ख़ुदा मेरे बताए कि है मेरा क्या गुनाह
ख़ुदा मेरे बताए कि है मेरा क्या गुनाह
ख़ुदा मेरे बताए कि है मेरा क्या गुनाह
कोई मुझको छुपा लो, मुझे राहें दिखा दो
आसमाँ के क़रीब मैं जा रहा, मुझे ख़ुद से बचा लो
कोई मुझको छुपा लो, मुझे राहें दिखा दो
आसमाँ के क़रीब मैं जा रहा, मुझे ख़ुद से बचा लो
मुझे ख़ुद से बचा लो, मुझे ख़ुद से बचा लो
हाथों में जो कलम मेरी टूट रही है
साँसें भी जो धीरे-धीरे छूट रही हैं
दूर इतना आ गया कि मैं अकेला हो गया
क्या करूँ, पैसे का जब कोई साथ में ही ना
अभी नसें मेरी मुझसे हैं नाराज़ क्यूँ?
लिखने बैठा सुबह, हो जाती है साँझ क्यूँ?
खाने-पीने का ख़याल मुझको रहता ही नहीं
नींदें बन चुकी हैं मेरे लिए राज़ क्यूँ?
मेरी आँखों में ना दर्द दिखे, मर चुके हो क्या?
या फिर बन चुके मरीज़ तुम भी मेरी ही तरह?
आँखें खोल करके देखो ना, तुम देखो एक दफ़ा
हूँ कितना मैं अकेला, हूँ मैं कितना तन्हा
कोई मुझको छुपा लो, मुझे राहें दिखा दो
आसमाँ के क़रीब मैं जा रहा, मुझे ख़ुद से बचा लो
कोई मुझको छुपा लो, मुझे राहें दिखा दो
आसमाँ के क़रीब मैं जा रहा, मुझे ख़ुद से बचा लो
मुझे ख़ुद से बचा लो, मुझे ख़ुद से बचा लो