Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chanda Ko Dhundne - Part 1
Usha Mangeshkar
,
Hemlata
,
Asha Bhosle
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े
गलियों में वो नसीब के मारे निकल पड़े
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े
उनकी नज़र का जिस ने नज़ारा चुरा लिया
उनके दिलों का जिस ने सहारा चुरा लिया
उस चोर की तलाश में सारे निकल पड़े
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े
ग़म की अंधेरी रात में जलना पड़ा उन्हें
फूलों के बदले काँटों पे चलना पड़ा उन्हें
धरती पे जब गगन के दुलारे निकल पड़े
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े
उनकी पुकार सुन के ये दिल डगमगा गया
हमको भी कोई बिछड़ा हुआ याद आ गया
भर आईं आँख, आँसू हमारे निकल पड़े
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े
गलियों में वो नसीब के मारे निकल पड़े
चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े