Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aise Toote Taar Ki Mere Geet Adhure
Talat Mahmood
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐसे टूटे तार कि मेरे गीत अधूरे रह गए
गीत अधूरे रह गए
ओ, ऐसा टूटा दिल कि टुकड़े आँसू बन कर बह गए
आँसू बन कर बह गए
प्यार की एक तस्वीर बना के
क़िस्मत ने ख़ुद ठुकरा दी
क़िस्मत ने ख़ुद ठुकरा दी
आँसू दे कर इन नैनों को
मुझको दे दी बर्बादी
मुझको दे दी बर्बादी
ओ, एक दिन यही होना था, ये आँसू बह कर कह गए
आँसू बह कर कह गए
ओ, ऐसे टूटे तार कि मेरे गीत अधूरे रह गए
गीत अधूरे रह गए
कोई जब ये गीत सुनेगा
प्यार का फिर वो नाम ना लेगा
प्यार का फिर वो नाम ना लेगा
प्यार किया तो यूँ ही जलेगा
तड़पेगा, रोएगा, तड़पेगा, रोएगा
ओ, हम तो हैं पत्थर के इंसाँ, हम तो ये दुख सह गए
हम तो ये दुख सह गए
ओ, ऐसे टूटे तार कि मेरे गीत अधूरे रह गए
गीत अधूरे रह गए
ओ, रह गए
ओ, रह गए