Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mujhe Tum Mil Gaye Humdum
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मुझे तुम मिल गए हमदम, सहारा हो तो ऐसा हो
जिधर देखूँ उधर तुम हो, नज़ारा हो तो ऐसा हो

मुझे तुम मिल गए हमदम...
किसी का चाँद सा चेहरा नज़र से चूम लेती हूँ

खुशी की इंतहा ये है, नशे में झूम लेती हूँ
नशे में झूम लेती हूँ
हुई तक़दीर भी रोशन, सितारा हो तो ऐसा हो
जिधर देखूँ उधर तुम हो, नज़ारा हो तो ऐसा हो
मुझे तुम मिल गए हमदम...
मेरी आँखों में आँसू हैं, मगर आँसू ख़ुशी के हैं

किसे छोड़ूँ, किसे पा लूँ, ये रिश्ते ज़िंदगी के हैं
ये रिश्ते ज़िंदगी के हैं
हमें तो नाज़ है तुम पर, हमारा हो तो ऐसा हो
जिधर देखूँ उधर तुम हो, नज़ारा हो तो ऐसा हो
मुझे तुम मिल गए हमदम...
उधर दिल है, इधर जाँ है, अज़ब मुश्किल का समाँ है

लबों पर मुस्कुराहट है, मगर साँसों में तूफ़ाँ है
मगर साँसों में तूफ़ाँ है
ये मैं जानूँ या तुम जानो, इशारा हो तो ऐसा हो